फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Voting will be held at 934 polling stations in panchayat elections

पंचायत चुनाव में 934 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग

Mon, 15 Feb 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held at 934 polling stations in panchayat elections
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के 934 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई जाएगी। चुनावी बिगुल बजने से पहले सभी मतदान केंद्र संसाधनों से लैस किए जाएंगे। पोलिंग पार्टियों के साथ वोटरों व अफसरों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने वाले रास्तों को दुरुस्त कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ बीडीसी व डीडीसी सदस्य सीटों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के 16.40 लाख वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की वोटिंग कराने के लिए जिले में 934 मतदान केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इन सभी मतदान केंद्रों पर 2524 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिले में ग्राम प्रधान के 800, ग्राम पंचायत सदस्य के 10038, बीडीसी सदस्य के 993 और डीडीसी सदस्य के 40 सीटों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं से वोटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में इस बार 16,40,124 वोटरों को अपने गांव की सरकार चुनने का मौका मिलेगा। सभी मतदान केंद्रों पर चुनावी बिगुल बजने से पहले सड़क, बिजली, पानी, रैंप, शौचालयों के साथ-साथ संवेदन व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों, वेबकास्टिंग जैसे सभी तकनीकी व गैर तकनीकी संसाधनों का इंतजाम किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा के स्कूलों को मतदान केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है। बेसिक शिक्षा के साथ पंचायती राज व बिजली विभाग पर पोलिंग बूथों को संसाधनों से लैस कराने का जिम्मा होगा।

वर्ष 2015 में जिले के 801 ग्राम प्रधान, 10053 सदस्य सीटों के साथ 997 बीडीसी व 40 डीडीसी सीटों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए गए थे। पिछली बार की अपेक्षा इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के एक, ग्राम पंचायत सदस्य के 15 व बीडीसी के चार सीट कम हो गए हैं। 2015 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 14,73,566 वोटरों ने 905 मतदान केंद्रों के 2037 मतदेय स्थलों पर मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed