{"_id":"6b032864a49ae201ed0e5c70","slug":"voter-registration-drive-continued-for-the-second-day-across-1752-booths-balrampur-news-c-99-1-slko1018-158182-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1752 बूथों पर दूसरे दिन भी चला मतदाता पंजीकरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1752 बूथों पर दूसरे दिन भी चला मतदाता पंजीकरण अभियान
Sun, 22 Nov 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के 1752 मतदेय स्थलों पर दूसरे दिन भी विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों, युवाओं और महिलाओं का पंजीकरण कराने पर विशेष जोर दिया गया।
अभियान के तहत सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने निर्धारित केंद्रों पर मौजूद रहे। उन्होंने पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी देने के साथ ही आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
विधानसभा उतरौला के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रमवापुर के बूथ संख्या 327, 328, बूथ संख्या 56, 57 व 58, बढ़हरा कोट के बूथ संख्या 52 व 53, प्राथमिक विद्यालय दतौली के बूथ संख्या 332, 333 व 334 तथा कंपोजिट कन्या विद्यालय उतरौला के बूथ संख्या 80, 81, 82, 83 व 84 का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सभी बीएलओ की उपस्थिति, आवेदन प्रक्रिया और आलेख्य मतदाता सूची की उपलब्धता की जांच की। 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली सभी बूथों पर उपलब्ध रही। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 तथा विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरवाया गया।
वहीं, नगर के भगवती आदर्श विद्यालय में सदर एसडीएम मनोज कुमार ने लोगों को मतदाता बनने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।