{"_id":"6470f5ca63980d1c7c075bc4","slug":"villages-will-be-rewarded-by-chief-ministers-panchayat-promotion-scheme-balrampur-news-c-13-1-256384-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना से पुरस्कृत होंगे गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना से पुरस्कृत होंगे गांव
Fri, 26 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 26 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को शासन स्तर से पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायतों को गांव में विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि भी दी जाएगी। नौ बिंदुओं पर कराए गए विकास कार्यों में सर्वाधिक नंबर मिलने वाली पांच ग्राम पंचायतों का चयन योजना के लिए किया जाएगा। चहुमुखी विकास कराने वाली ग्राम पंचायतों को सरकार की ओर से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। गरीबी उन्मूलन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, बाल मैत्री, पर्याप्त जल संसाधन, स्वच्छ व हरित पर्यावरण, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से सुरक्षा, सुशासन व महिला सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले गांव पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की जांच के लिए जिला व राज्य स्तर पर अलग-अलग जांच कमेटी का गठन किया गया है। जिला स्तर पर गठित समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सचिव, सीएमओ, डीडीओ, डीएसटीओ व अपर मुख्य विकास अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।
एक जून से करना होगा आवेदन
जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार पाने के लिए ग्राम पंचायतों को एक जून से 10 अगस्त तक आवेदन करना होगा। हमारी पंचायत पोर्टल पर ग्राम पंचायतों को 100 अंकों वाली प्रश्नावली के प्रश्नों का उत्तर साक्ष्यों के आधार पर भरना होगा। संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव प्रश्नावली भरने के बाद आवेदन ऑनलाइन प्रेषित करेंगे। 25 अगस्त को जिला स्तर पर गठित जांच कमेटी ग्राम पंचायतों द्वारा दिए गए उत्तर व साक्ष्यों का जांच करेगी। 25 सितंबर को जनपद स्तरीय समिति ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण कर साक्ष्यों का आकलन करेगी। सर्वाधिक अंक पाने वाली पांच ग्राम पंचायतों को चयनित किया जाएगा। 10 अक्टूबर को समिति पांचों ग्राम पंचायतों के अभिलेखों की जांच कर संस्तुति रिपोर्ट ऑनलाइन प्रस्तुत करेगी। 25 अक्टूबर को पुरस्कार के लिए चयनित ग्राम पंचायतों का अभिलेख प्रदेश शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। राज्य स्तर पर गठित कमेटी जांच कर पंचायतों को पुरस्कार के लिए निर्धारित धनराशि प्रदान करेगी। राज्य स्तर पर गठित कमेटी का अध्यक्ष प्रदेश शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त को बनाया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतें पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। चयनित पांच ग्राम पंचायतों को मंडल पर आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।