{"_id":"65c52e973fbed0e50d00b994","slug":"videography-is-necessary-while-opening-the-question-paper-balrampur-news-c-99-1-slko1019-106755-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रश्नपत्र खोलते समय वीडियोग्राफी कराना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रश्नपत्र खोलते समय वीडियोग्राफी कराना जरूरी
Fri, 09 Feb 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 11 फरवरी की जिले 13 केंद्रों पर होगी। परीक्षा तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। इसमें निर्देश दिया गया कि आयोग के प्रश्नपत्र खोलते समय इसकी पूरी वीडियोग्राफी कराना जरूरी होगा।
जिले के 13केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 6285 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा प्रातः 9:30 से 11:30 बजे एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 से 3:30 बजे तक होगी। इसमें पुलिस विभाग के नामित नोडल एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव संबंधित परीक्षा केंद्र परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु केंद्र पर पुलिस की ड्यूटी लगाने का कार्य करेंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी अभ्यर्थी व कक्ष निरीक्षक को कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा कार्य को पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है कि केंद्रों का परीक्षा तिथि के एक दिन पूर्व भ्रमण कर संचालन संबंधी सभी व्यवस्थाओं को जांच परख लिया जाए। प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ होने से 35 मिनट सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की निगरानी में ही खोले जाएंगे। परीक्षा सही ढंग से संपन्न हो इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। बैठक में नामित समन्वय पर्यवेक्षक राकेश धर द्विवेदी, सहायक पर्यवेक्षक सुनील कुमार व बीएसए कल्पना देवी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।