{"_id":"6671c785ef2cdd783805c9ad","slug":"verification-of-one-lakh-31-thousand-students-completed-for-dbt-balrampur-news-c-99-1-slko1019-110821-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डीबीटी के लिए एक लाख 31 हजार छात्रों का सत्यापन पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डीबीटी के लिए एक लाख 31 हजार छात्रों का सत्यापन पूरा
Tue, 18 Jun 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले एक लाख 31 हजार छात्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है। बीएसए कार्यालय से सूची शासन को भेज दी गई है। सभी छात्रों के सत्यापन का काम पूरा होने के बाद डीबीटी की धनराशि अभिभावकों के खाते भेजी जाएगी।
नए सत्र में करीब ढाई लाख छात्रों को डीबीटी योजना का लाभ दिया जाना है। इनमें से एक लाख 31 हजार छात्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है। जबकि शेष बचे एक लाख 19 हजार छात्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा नए सत्र ने जो नए दाखिले होंगे उन सभी छात्रों को भी डीबीटी योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके बाद नए नामांकन वाले छात्रों का सत्यापन किया जाएगा। बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि पहले चरण के सत्यापन का काम पूरा कर लिया गया है। शासन स्तर से ही डीबीटी की धनराशि छात्रों के अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। दूसरे चरण के सत्यापन का काम शुरू हो चुका है। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों का सत्यापन तीसरे चरण में करवाया जाएगा।