{"_id":"6b008d071b4e5647b50a7383","slug":"vegetable-vendor-crossing-the-road-struck-by-a-motorcycle-dies-balrampur-news-c-99-1-slko1029-158091-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क पार कर रहे सब्जी विक्रेता को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क पार कर रहे सब्जी विक्रेता को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
Fri, 20 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25- मैनुद्दीन (फाइल फोटो)
श्रीदत्तगंज। महदेइया बाजार में सड़क पार कर अपनी मोटरसाइकिल लेने जा रहे मैनुद्दीन को उतरौला की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मैनुद्दीन ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चे रह गए हैं।
उतरौला क्षेत्र के बनगवां गांव के मजरा जलापुरवा निवासी मैनुद्दीन अंसारी (40) पुत्र निजाम अंसारी महदेइया बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का खर्च चलाते थे। रोज की तरह वह बाजार में सब्जी बेच रहे थे। बताया जाता है कि वह घर पर सब्जी पहुंचाने के लिए निकले थे। बाजार में सड़क की दूसरी ओर उनकी मोटरसाइकिल खड़ी थी। उसे लेने के लिए जैसे ही वह सड़क पार करने लगे, उतरौला की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल महदेइया बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें गोंडा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर गोंडा के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मैनुद्दीन चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे।
तीन बच्चों की परवरिश और बूढ़े माता-पिता के सहारे की चिंता छोड़ गए मैनुद्दीन
मैनुद्दीन अंसारी की मौत से परिवार ने सिर्फ एक सदस्य ही नहीं खोया, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों के भविष्य का सहारा भी छिन गया। महदेइया बाजार में सब्जी बेचकर वह अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों का खर्च उठाते थे। अब उनके जाने के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि घर का खर्च कैसे चलेगा और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई व परवरिश की जिम्मेदारी कौन संभालेगा। मैनुद्दीन के परिवार में पत्नी जन्नतुन्निशा के अलावा तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा रिहान 11 वर्ष का है, जबकि फरहान की उम्र आठ वर्ष और बेटी खुशनुमा बानो की उम्र महज छह वर्ष है। बच्चों की उम्र अभी ऐसी है, जब उन्हें पिता के संरक्षण और मार्गदर्शन की सबसे अधिक जरूरत है। अचानक हुई इस घटना ने उनके बचपन से पिता का साया छीन लिया। मैनुद्दीन के पिता निजाम अंसारी और मां शाकरुननिशा भी बेटे की मौत से टूट गए हैं। परिवार में मैनुद्दीन चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस ने चालक को बाइक के साथ पकड़ लिया है। परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बाजार में पुलिस टीम की निगरानी बढ़ा दी गई है।
डॉ. जितेंद्र कुमार, सीओ, उतरौला