फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Veena Vadini was worshipped on Vasant Panchami

Balrampur News: वसंत पंचमी पर हुई वीणा वादिनी की आराधना

Mon, 03 Feb 2025 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Veena Vadini was worshipped on Vasant Panchami
- बलरामपुर के तुलसीपुर ​स्थित देवीपाटन मंदिर में बसंत पंचमी पर मां पाटेश्वरी का दर्शन करते श्रद
तुलसीपुर (बलरामपुर)। वसंत पंचमी पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा गया। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर यहां बच्चों का मुंडन व कर्ण छेदन आदि संस्कार भी कराया गया।
विज्ञापन

वसंत पंचमी में स्नान के महत्व को देखते हुए शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के सूर्यकुंड में भोर पहर ही श्रद्धालुओं ने स्नान कर मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। देवी का दर्शन करने के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर एवं नगर स्थित झारखंडी मंदिर में भी सुबह से लेकर देर शाम श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज में संस्कृत विभाग की ओर से सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं मंत्रोच्चार के साथ टीका लगाकर पूजा की शुरुआत की। पुरोहित पंकज पांडेय ने प्राचार्य को संकल्प दिलाते हुए पूजा एंव हवन संपन्न कराया। सभी शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की आरती उतारी। प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. राघवेंद्र सिंह, प्रो. एसपी मिश्र, प्रो. वीणा सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. भावना सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, डॉ. स्वदेश भट्ट व डॉ. दिनेश तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला स्थित भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज, टाइनी टाॅट्स स्कूल एवं एजीएस इंटर नेशनल स्कूल में भी सरस्वती पूजन विवि विधान से किया गया। प्रधानाचार्य कुमेश सरोज ने पूजा अर्चना की। विद्यार्थियों ने वीणा वादिनी की पूजा-अर्चना कर विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर सुरेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव व मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह पचपेड़वा, गैसड़ी, हरैया सतघरवा, ललिया, मथुरा, महराजगंज तराई, पिपरहवा चौराहा, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार, गैड़ासबुजुर्ग व पेहर बाजार आदि स्थानों पर भी वसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed