फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Vasantotsav celebrated with great pomp at Baba Hurmat Shah's shrine

Balrampur News: बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर धूमधाम से मना वसंतोत्सव

Fri, 23 Jan 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vasantotsav celebrated with great pomp at Baba Hurmat Shah's shrine
बलरामपुर के बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर बसंत पंचमी के अवसर पर मौजूद अकीदतमंद ।-संवाद
बलरामपुर। हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे के प्रतीक हजरत बाबा हुरमत शाह के आस्ताने पर वसंतोत्सव पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मोहल्ला गदुरहवा स्थित आस्ताने को सरसों और गेंदे के पीले फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर वसंती रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

आस्ताना कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत सुबह से ही अकीदतमंदों और एहरामपोश वारसियों का आना-जाना लगा रहा। एहरामपोश वारसियों ने पीले फूलों से भरी गागर सिर पर रखकर आस्ताना परिसर की परिक्रमा की। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, कुल शरीफ और विशेष दुआओं का आयोजन किया गया। आस्ताना कमेटी के सुपरवाइजर डॉ. तारिक अफजल सिद्दीकी और सचिव हकीम निसार वारिस ने बताया कि बाबा हुरमत शाह का आस्ताना देवा शरीफ के वारिस पाक के सिलसिले से जुड़ा हुआ है। यह आस्ताना आपसी सौहार्द का प्रतीक है, जहां सभी धर्मों के लोग अपनी नेक मुरादें लेकर आते हैं।
विज्ञापन

जुमे की नमाज के बाद स्थानीय कव्वालों ने वसंत ऋतु पर आधारित कई कलाम पेश किए। इसके बाद आस्ताना कमेटी के मोहम्मद हसन कुरेशी, अब्बास अली सिद्दीकी, समी खान, शहनाज अंसारी, अतीकुर्रहमान, असलम और गोलू सहित अन्य लोगों ने सरकार वारिस पाक का कुल शरीफ अदा कर देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed