{"_id":"5fd78f688ebc3e433b757955","slug":"vaccination-of-17-children-of-resistant-family-balrampur-news-lko554773728","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिरोधी परिवार के 17 बच्चों का किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिरोधी परिवार के 17 बच्चों का किया टीकाकरण
विज्ञापन
बलरामपुर। एसडीएम अरुण कुमार गौड़ एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत पांडेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को श्रीदत्तगंज ब्लॉक के जुम्मनडीह गांव में प्रतिरोधी परिवार के 17 बच्चों का टीकाकरण किया। टीम के सदस्यों ने प्रतिरोधी परिवार के अभिभावकों को टीकाकरण का लाभ भी बताया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत पांडेय ने बताया कि जुम्मनडीह गांव में 23 बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए अभिभावक तैयार नहीं थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद इन बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जा सका था।
सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर अभिभावकों को समझाया-बुझाया। उन्हें टीकाकरण का फायदा बताते हुए कहा गया कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। बच्चों का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है।
विज्ञापन
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावक उनका नियमित टीकाकरण जरूर कराएं। टीम द्वारा समझाने-बुझाने पर कई अभिभावक बच्चों के टीकाकरण के लिए राजी हो गए। अभिभावकों के राजी होने पर 17 बच्चों का टीकाकरण तुरंत किया गया।
सीएचसी अधीक्षक ने यह भी बताया कि शेष छह बच्चों का टीकाकरण करने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा। गांव पहुंची टीम में बाल विकास परियोजना श्रीदत्तगंज के सीडीपीओ राजेश कुमार सिंह, उतरौला के सत्येंद्र सिंह, डीएमसी अमित कुमार व बीपीएम अशोक कुमार शुक्ल तथा आशा व एएनएम शामिल रहे।