{"_id":"6af89cda9ac40056370723e8","slug":"villagers-halt-elderly-mans-funeral-family-members-agree-to-proceed-only-after-arrests-are-made-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157804-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ग्रामीणों ने रोका बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, गिरफ्तारी के बाद माने परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ग्रामीणों ने रोका बुजुर्ग का अंतिम संस्कार, गिरफ्तारी के बाद माने परिजन
Sat, 14 Nov 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13- उतरौला क्षेत्र के रजिया हरनीडीह गांव में ग्रामीणों से जानकारी लेते एसडीएम व सीओ। संवाद
उतरौला। 86 वर्षीय रामपियारे यादव की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। सुबह करीब 10 बजे तक ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम योगेंद्र शरण शाह और सीओ जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा।
अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस ने मामले के सभी आठ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और मारपीट में इस्तेमाल छह लाठियां व दो लोहे के पाइप बरामद करने की जानकारी दी। गिरफ्तारी की पुष्टि और आगे की कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
मामला उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रजिया हरनीडीह गांव का है। यहां 12 नवंबर की सुबह नाली का पानी पट्टीदार रामदेव यादव के खेत में जाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि रामदेव यादव समेत आठ लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इसमें दीपक कुमार यादव के 86 वर्षीय दादा रामपियारे यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे।
विज्ञापन
गंभीर हालत में रामपियारे यादव को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिवार और गांव के लोगों में नाराजगी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोगों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि हत्या जैसे गंभीर मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी की जा रही है।
इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने परिजनों से बातचीत की। सीओ जितेंद्र कुमार ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल छह लाठियां और दो लोहे के पाइप भी बरामद किए गए हैं।
आनन-फानन में जारी की गिरफ्तारी की सूचना
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने रामदेव यादव, रामकिशुन यादव, रामकरन यादव, हेमंत यादव, सुभाष यादव, हिमांशु यादव, जितेंद्र यादव और ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले के वादी दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी न होने के कारण परिवार और ग्रामीण आक्रोशित थे। पुलिस की ओर से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद लोग शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। एसडीएम योगेंद्र शरण शाह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की गई है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस गांव में निगरानी कर रही है।