{"_id":"5d2f58748ebc3e6cf60c793b","slug":"vaccination-for-hajj-passengers-balrampur-news-lko471280497","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा के तौर तरीकों से हुए रूबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा के तौर तरीकों से हुए रूबरू
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह की निगरानी में बुधवार को हज यात्रियों का टीकाकरण कराया गया। इस दौरान सभी 68 हज यात्रियों को यात्रा की ट्रेनिंग भी दी गई। मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुुरान में कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इकरार अहमद ने कुरान-ए-पाक की तिलावत से की।
मदरसा जामिया अरबिया अनवारुल कुरान के प्रधानाचार्य मोहम्मद मसीह अहमद व प्रबंधक डॉ. इकबाल अहमद ने सभी 68 महिला व पुरुष हज यात्रियों को यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रशासन की तरफ से सभी हज यात्रियों को मुफ्त में बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जा रहे हैं।
यात्रा के दौरान सुरक्षित रहने के संबंध में विस्तार से हज यात्रियों को जानकारी दी गई। हज यात्रियों को सभी लोगों ने फूलों की माला पहनाकर हज यात्रा से पहले मुबारकबाद दी। सभी हज यात्रियों को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने अपनी तरफ से लंच पैकेट का वितरण किया।