फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP Board Exam: 33,703 students appeared, 1,897 absent

यूपी बोर्ड परीक्षा : 33703 विद्यार्थी हुए शामिल, 1897 गैरहाजिर

Wed, 18 Feb 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: 33,703 students appeared, 1,897 absent
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में परीक्षा​र्थियों की तलाशी लेते ​शिक्षक।-संवाद
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। जिले के 66 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पंजीकृत 35,600 विद्यार्थियों में से 33,703 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 1897 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी व उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा के लिए सुबह सात बजे से ही विद्यार्थी जुटने लगे। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक पहली पाली, वहीं दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा हुई। हाईस्कूल की प्रारंभिक हिंदी एवं इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत 20,792 विद्यार्थियों में से 19,752 विद्यार्थी शामिल हुए, 1040 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह इंटरमीडिएट में 14,808 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 13,951 ने परीक्षा दी, वहीं 857 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया जायजा

डीआईओएस मृदुला आनंद, बीएसए शुभम शुक्ल, वित्त एवं लेखाधिकारी विवेक कुमार पांडेय एवं डायट प्रवक्ता पवन वर्मा आदि ने कई केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया। सचल दल के सदस्यों ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की तलाशी ली। पहले दिन कोई भी छात्र नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह, बताया आसान था प्रश्नपत्र

पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे पर खासा उत्साह देखने को मिला। एमपीपी इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकले मनीष कुमार व इमरान अली ने बताया कि पेपर बहुत आसान था। सभी प्रश्नों का उत्तर लिखा है। गर्ल्स इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकली सलमा, नसरीन बानो व अंशिका ने बताया कि पाठ्यक्रम के अनुसार ही प्रश्न आए थे। पाठ्यक्रम की अच्छे से तैयारी होने के कारण उत्तर लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed