{"_id":"612e5e988ebc3ebead050bbb","slug":"unsuccessful-attempt-to-blow-cash-from-bank-s-locker-and-atm-balrampur-news-lko593475918","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के लाकर व एटीएम से कैश उड़ाने का असफल प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के लाकर व एटीएम से कैश उड़ाने का असफल प्रयास
विज्ञापन
बलरामपुर। चोरों ने बैंक के लॉकर व एटीएम से कैश उड़ाने का असफल प्रयास किया। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार थाना प्रमोद सिंह ने मंगलवार को बताया कि ग्वालियर ग्रंट स्थित इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक सौरभ ने तहरीर दी है कि रात के समय चोरों ने बैंक के पीछे से दीवार काटकर बैंक के अंदर प्रवेश कर गए।
एटीएम व तिजोरी को गैस सिलेंडर से काटने का प्रयास किया लेकिन एटीएम व तिजोरी काट नहीं सके। एटीएम में दो लाख व तिजोरी में 18 लाख रुपये कैश रखा था जो चोर नहीं ले जा सके है। चोरों ने चैनल का ताला व सायरन का तार आदि काट डाला।
बैंक सुबह पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। जानकारी होते ही तहरीर के साथ पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बैंक प्रबंधक की तहरीर व सूचना पर तत्काल वह एसओजी, फोरेंसिक व सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच पड़ताल की गई। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।