फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Unopposed election of seven block chiefs fixed

जिले में सात ब्लाक प्रमुखों का निर्विरोध निर्वाचन निश्चित

Thu, 08 Jul 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election of seven block chiefs fixed
बलरामपुर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में एक बार फिर सत्ताधारी दल का जादू सिर चढ़कर बोलता दिखा। 7 ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों का एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन निश्चित हो गयाहै। तुलसीपुर तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक में चुनाव हो सकता है। हलांकि इसमें भी शुक्रवार को होने वाली नाम वापसी पर सबकी निगाहे टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उतरौला ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी सोहरता देवी, बलरामपुर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी आरती सोनकर, पचपेड़वा ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार तिवारी, गैसड़ी ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह, रेहरा बाजार ब्लॉक से पंकज सिंह, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी हेमंत कुमार जायसवाल ने एकल नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

एकल नामांकन के चलते इन सभी लोगों को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना निश्चित हो गया है। इनकी जीत की औपचारिक घोषणा शुक्रवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद की जाएगी। तुलसीपुर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी अनीता सिंह के अलावा निर्दल प्रत्याशी स्वमिता सिंह तथा सपा प्रत्याशी फिरदोस बानो ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से हरैया सतघरवा ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी गुलाब पाठक के अलावा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अविरल सिंह तथा विभा सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया। इन ब्लॉकों में सभी की निगाहें नाम वापसी पर टिक गई हैं। नामांकन वापस न होने पर यहां चुनाव निश्चित माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed