फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   university delhi balrampur road

Balrampur News: विश्वविद्यालय के लिए सड़क से दिल्ली तक करेंगे संघर्ष

Thu, 30 Mar 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
university delhi balrampur road
विश्वविद्यालय के लिए हस्ताक्षर करते छात्र
बलरामपुर। हमें चाहिए विश्वविद्यालय मुहिम, जनता की मुहिम है। इसमें सभी जाति, धर्म, वर्ग एवं संगठन के लोग शामिल हैं। राजनीति से परे हटकर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए इस मुहिम से जुड़ें और बलरामपुर में ही मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का निर्माण हो, इसके लिए जन आंदोलन में भागीदार बनें।
विज्ञापन

यह बातें मुहिम के अगुवा एवं यूपी प्रेस क्लब बलरामपुर के पूर्व अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने बुुधवार को नगर के जय पैलेस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहाकि प्रदेश सरकार ने अपने बजट में देवीपाटन के नाम से विश्वविद्यालय की घोषणा की थी। बलरामपुर के लोग आश्वस्त थे कि यह विश्वविद्यालय जिले में ही बनेगा, लेकिन बाद में पता चला कि यह गोंडा में बनने जा रहा है। जिम्मेदार लोगों की उदासीनता एवं जिले का हक दूसरे जगह न जाने पाए इसके लिए हम लोग मुखर हुए और यह मुहिम शुरू की गई।
विज्ञापन

कहा कि आजादी के बाद से ही यह जिला अपना हक खोता रहा है। पहले मंडल मुख्यालय छिना और बाद में जिस लोकसभा क्षेत्र ने दो-दो भारत रत्न दिए उस बलरामपुर लोकसभा क्षेत्र का अस्तित्व ही समाप्त हो गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जिम्मेदार लोगों ने इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई और खामोशी अख्तियार कर लिया। अब एक बार फिर जब विश्वविद्यालय बनने का अवसर आया तो जिम्मेदार चिट्ठी-चिट्ठी खेल में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि विश्वविद्यालय की बलरामपुर में स्थापना को लेकर सड़क से लेकर दिल्ली तक संघर्ष किया जाएगा। कहाकि अभी पोस्टर व हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। आगे सभी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य के साथ बैठक कर छात्रों को भी मुहिम से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर डॉ. राकेश चंद्र, असिस्टेंट प्रोफेसर सुमित सिंह व सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट
महाविद्यालय में चला हस्ताक्षर अभियान
आदि शक्ति मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में ही कराने के लिए बुधवार को एमएलके महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच संवाद हुआ। विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय की स्थापना कराए जाने की मांग की। हस्ताक्षर अभियान में महाविद्यालय के शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान करीब 400 छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर बलरामपुर में ही विश्वविद्यालय की स्थापना कराए जाने की मांग की।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू हुआ पोस्टकार्ड अभियान
मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की मांग अब नगर में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोर पकड़ने लगी है। बुधवार को श्रीदत्तगंज ब्लॉक के मनियरिया गांव में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया गया। बलवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, भयहरण सिंह, अनूप सिंह, गुड्डू सिंह, मुन्ना, नन्हें, संजय व समरजीत सिंह आदि ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट कार्ड लिखकर मां पाटेश्वरी के नाम से बनने वाले विश्वविद्यालय का निर्माण बलरामपुर में ही कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed