{"_id":"5e0a3d478ebc3e879b77f791","slug":"uncontrolled-bus-crushed-old-woman-death-balrampur-news-lko5004346169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस ने वृद्धा को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बस ने वृद्धा को रौंदा, मौत
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौधरीडीह तुलसीपुर मार्ग पर पांडेयपुरवा गांव के पास अनियंत्रित बस ने वृद्घा को रौंद दिया। वृद्घा की मौके पर ही मौत हो गई। हरैया थाने की पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। चालक पर केस दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना राजितराम ने बताया कि सोमवार को जनपद श्रावस्ती के थाना सिरसिया गांव भरथाकला निवासी सलामुद्दीन (22) ने अपनी मां खातूना (60) को लेकर उनके मायके लखौरी जा रहा था। पांडेयपुरवा बाजार में बस के बगल से गुजरते समय अचानक सड़क पर गिर गई।
अनियंत्रित बस अचानक खातूना के ऊपर से रौंदते हुए निकल गई। खातूना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतका के पुत्र सलामुद्दीन की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बस को थाने में लाकर सीज कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।