{"_id":"69adb47ba91c08927a06869e","slug":"two-youths-died-in-a-bike-collision-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144059-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत
Sun, 08 Mar 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
मनोज लोधी व शकील।-फाइल फोटो
महराजगंज तराई। बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो सगे भाई सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। घायल एक युवक का इलाज चल रहा है।
हादसा कौवापुर गांव के पास खरझार नाला स्थित गन्ना कांटा के समीप हुआ। सुगानगर ग्राम पंचायत निवासी अजय उर्फ छोटू (18) अपने छोटे भाई मनोज लोधी (20) के साथ रविवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक से दवा लेने इकौना जा रहे थे। बाइक मनोज चला रहे थे। इसी दौरान जयनगरा ग्राम पंचायत निवासी शकील (19) कौवापुर बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। कौवापुर मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
ग्रामीणों की मदद से तीनों युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने मनोज लोधी और शकील को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।