फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   two more corona positive in balrampur

किरगिस्तान से बलरामपुर लौटे युवक सहित दो कोरोना पॉजिटिव

Tue, 30 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
two more corona positive in balrampur
बलरामपुर। विदेश से आए एक युवक सहित दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सोमवार की रात पॉजिटिव पाए गए एक वृद्घ की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए उसे केजीएमयू लखनऊ में शिफ्ट किया गया है। वहीं पॉजिटिव पाए गए युवक को लेवल-1 हास्पिटल बलरामपुर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि सोमवार की रात आई कोरोना रिपोर्ट में जिले के दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। हरैया सतघरवा ब्लॉक के रतनपुर गांव में कुछ दिनों पहले मुंबई से घर लौटे 60 वर्षीय वृद्घ का सैंपल कोरोना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। वृद्घ की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वृद्घ की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं बलरामपुर नगर क्षेत्र के बड़ी इमली निवासी 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। यह युवक बीते दिनों किरगिस्तान (विदेश) से अपने घर लौटा था। घर लौटने पर युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर इलाज के लिए उसे लेवल-1 हास्पिटल बलरामपुर में भर्ती किया गया है। दोनों लोगों के कांटेक्ट की तलाश स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। एसीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 77 हो गई है। इनमें से 52 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 23 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed