Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two more arrested in case of land deed using fake documents

Balrampur News: फर्जी दस्तावेज से जमीन का बैनामा कराने के मामले में दो और गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 23 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two more arrested in case of land deed using fake documents
बलरामपुर। फर्जी दस्तावेज से जमीन का बैनामा कराने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में 20 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अगया बुजुर्ग (कुरकुटपुरवा) निवासी राजकुमार उर्फ राम भूलन ने 20 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि अगया बुजुर्ग गांव में उनकी 1.1490 हेक्टेयर जमीन थी। जिसमें से नौ बीघा 19 बिस्वा जमीन को अशोक कुमार निवासी गोमड़ी सोनापार थाना श्रीदत्तगंज व दीनानाथ निवासी छोटका मेघवा बढ़ईपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोंडा ने विभिन्न तिथियों में निबंधन कार्यालय के कर्मियों से सांठगांठ कर बैनामा करा लिया। पुलिस ने मामले में 20 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरु की।
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि उमाकांत उर्फ विनोद शुक्ला निवासी सोनापार मौजा गुमड़ी थाना श्रीदत्तगंज व रेनू वर्मा निवासी वासुदेवग्रिंट थाना छपिया जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया गया है। 21 जनवरी को मुख्य अभियुक्त अशोक कुमार व दीनानाथ को ग्राम कालूबनकट बेलरिया तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया था। बाकी 16 आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed