{"_id":"69dd2c72303e93d2280a0870","slug":"two-friends-returning-from-a-fair-died-in-a-vehicle-collision-balrampur-news-c-99-1-slko1029-146267-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मेले से लौट रहे दो दोस्तों की वाहन की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मेले से लौट रहे दो दोस्तों की वाहन की टक्कर से मौत
Mon, 13 Apr 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15- तुलसीपुर बौद्ध परिपथ स्थित सेवरहवा पुल के पास घटना के बाद पहुंचे परिवारीजन व पुलिस। सं
महराजगंज तराई। बौद्ध परिपथ स्थित शिवानगर और लौकहवा के बीच सेवरहवा पुल के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक मौके पर ही दम तोड़ दिया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट पहुंची। इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी।
तुलसीपुर क्षेत्र के रमवापुर निवासी मनोज पटवा (21) अपने दोस्त दीपचंद वर्मा उर्फ छोटू (18) के साथ रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे मेला देखने के लिए घर से निकले थे। रात लगभग 10:44 बजे मनोज ने घर फोन कर बताया था कि वह सुबह तक लौट आएंगे और एक दोस्त को छोड़ने उसके घर जा रहे हैं। बाइक मनोज ही चला रहे थे। सुबह होते-होते यह इंतजार मातम में बदल गया। तड़के करीब 4 बजे के आसपास सेवरहवा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर पुल की रेलिंग के उस पार जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह करीब 3 बजे जब मनोज की बहन कौशल्या ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसी बीच दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां का मंजर देख सभी दंग रह गए।
मां मीना देवी अपने बेटे का शव देखते ही फफक पड़ीं। वहीं दूसरी ओर दीपचंद के परिजन भी बिलख उठे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और आसपास मौजूद लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। मृतक मनोज तीन बहनों अंजनी, उर्मिला और मीनाक्षी का इकलौता भाई था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव ने भी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक रात की खुशी, दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का गम बन गई।