फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   two died in road accident

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 15 Oct 2022 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
बलरामपुर। दो थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में सिंचाई कर्मचारी समेत दो युवकों की मौत हो गई। सिंचाई कर्मचारी की मौत बाइक से सांड़ टकराने तथा दूसरे युवक की मौत पिकअप की ठोकर से हुई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी बसंत मिश्र ने बताया कि उनका भतीजा संदीप मिश्र (25) उतरौला में नहर विभाग में कर्मचारी था। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर बेलहा मोड़ के पास संदीप की बाइक सांड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल संदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर के कमाऊ सदस्य की मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना इसी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह आठ बजे गांगनार गांव के पास हुई। ग्राम बलुआ निवासी करन (30) बाइक से बंजारन डीह स्थित फर्नीचर की दुकान पर जा रहा था। नेशनल हाइवे पर गांगनार गांव के पास करन की बाइक में सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल करन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों मामलों में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed