Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Menstrual hygiene facilities in private and government schools will be inspected

Balrampur News: निजी और सरकारी स्कूलों में माहवारी स्वच्छता सुविधाओं की होगी जांच

Sun, 22 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 22 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Menstrual hygiene facilities in private and government schools will be inspected
बलरामपुर। जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में छात्राओं के लिए माहवारी स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता और उनकी स्थिति की जांच की जाएगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) जांच समितियों का गठन करेंगे। ये समितियां ब्लॉक और तहसील स्तर पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखेंगी। जांच के दौरान कमियां मिलने पर उनके कारणों का पता लगाने के साथ ही सुधार के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में स्कूलों में यह अभियान चलाया जाएगा। निरीक्षण के दायरे में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय शामिल होंगे। विद्यालयों में सेनेटरी पैड की उपलब्धता, नियमित और आपातकालीन जरूरतों के लिए निशुल्क पैड मुहैया कराने की व्यवस्था तथा वेंडिंग मशीन या नामित शिक्षक के माध्यम से उनके वितरण की स्थिति जांची जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा छात्राओं के लिए अलग और सुरक्षित शौचालय, पर्याप्त पानी, साबुन या हैंडवॉश, दरवाजों में कुंडी और गलियारों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर की उपलब्धता भी जांची जाएगी। इसमें सेनेटरी पैड, इनरवियर, अतिरिक्त यूनिफॉर्म और जागरूकता संबंधी पोस्टर होने चाहिए। दिव्यांग छात्राओं के लिए सुगम शौचालय, सफाई कर्मचारियों की तैनाती और वैकल्पिक सफाई व्यवस्था की भी पड़ताल की जाएगी।

इस्तेमाल किए गए सेनेटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण के लिए भस्मक और मटका विधि की उपलब्धता भी देखी जाएगी। इसके साथ ही शिक्षकों के प्रशिक्षण और छात्राओं के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी जुटाई जाएगी। प्रत्येक विद्यालय की अलग-अलग निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें पाई गई कमियों, उनके कारणों और सुधार के लिए निर्धारित समय-सीमा का उल्लेख होगा। छात्राओं की पहचान गोपनीय रखते हुए उनकी समस्याओं को भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।


माहवारी स्वच्छता सुविधाओं की जांच के लिए टीम का हुआ गठन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्कूलों में माहवारी स्वच्छता सुविधाओं की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। टीम को निजी और सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है।

- मृदुला आनंद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed