Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Deadline extended for filling out examination forms for the first and third semesters at MPU

Balrampur News: एमपीयू में पहले और तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी

Sun, 22 Nov 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 22 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Deadline extended for filling out examination forms for the first and third semesters at MPU
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब संबंधित छात्र-छात्राएं 24 नवंबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से कोर्स सेलेक्शन और परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा, बैक पेपर और अंक सुधार के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के पात्र छात्र-छात्राओं को भी कोर्स सेलेक्शन और परीक्षा फॉर्म भरना होगा। पहले समर्थ पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 24 नवंबर कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दें और निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएं। परीक्षा फॉर्म भरने के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क और अन्य देय शुल्क समर्थ पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से जमा करना होगा। वहीं, महाविद्यालयों को जमा किए गए शुल्क की रसीद की सत्यापित प्रति 25 नवंबर तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को कोर्स सेलेक्शन सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा फॉर्म भरने के बाद कोर्स में किसी भी प्रकार का परिवर्तन संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed