फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two died due to unknown disease, more than six sick

अज्ञात बीमारी से दो की मौत, छह से अधिक बीमार

Wed, 29 Sep 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two died due to unknown disease, more than six sick
बलरामपुर)। थाना महराजगंज तराई के कोहड़ौरा गांव में बुधवार को अज्ञात बीमारी से दो लोगों के मौत होने की सूचना मिली है। गांव में छह से अधिक लोग अज्ञात बीमारी की चपेट में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीएचसी अधीक्षक तुलसीपुर को बीमारी से तंग लोगों को इलाज कराने के लिए स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बीमारी कई दिनों से फैली है।
विज्ञापन

थाना महराजगंज तराई के कोहड़ौरा के ग्राम प्रधान आनंद कुंवर ने बताया कि गांव की कुसमी(13) व कुंज(3) की अज्ञात बीमारी से मौत होने की सूचना सीएचसी तुलसीपुर को ग्रामीणों ने भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लू, अभिषेक, शिवम, गोलू, सुनील, छोटू, कांती देवी सहित 6 से अधिक लोगों के अज्ञात बीमारी की चपेट में आने की सूचना दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बीमारी कई दिनों से फैली है जिसकी सूचना नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र को दी गई लेकिन गांव में मरीजों का इलाज करने के लिए कोई भी नहीं आया।
ग्रामीणों को निजी डाक्टरों से इलाज कराना पड़ा। समुचित इलाज न होने के कारण दो बच्चे जान गवां बैठे हैं। सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक डा. महेश गुप्ता ने बताया कि गांव में बीमारी की सूचना मिलते ही तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजकर दवाओं का वितरण कराया गया है।

पीएचसी महराजगंज प्रभारी डा. रत्नसेन वर्मा, फार्मासिस्ट एनके उपाध्याय व अजीत कुमार आदि ने दवाओं का वितरण करने के बाद ग्रामीणों को घरों के आस पास साफ सफाई रखने का सुझाव दिया। पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed