फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two brothers riding a bike died after being hit by a DCM truck

Balrampur News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Sun, 04 Jan 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike died after being hit by a DCM truck
शादाब।-फाइल फोटो
बलरामपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग बलरामपुर-बहराइच पर देहात क्षेत्र के घुघुलपुर गांव के पास शनिवार रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार डीसीएम से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में नगर क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर निवासी शादाब (25) व एहतेशाम (20) की मौत हो गई। दोनों बाइक से श्रावस्ती बौद्ध तीर्थ स्थल गए थे। भीखमपुर गांव लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भीखमपुर शफीक ने बताया कि शादाब मामा के बेटे एहतेशाम के साथ शनिवार को श्रावस्ती बौद्ध तीर्थ स्थल घूमने गए थे। लौटते समय घुघुलपुर गांव के पास बहराइच-बलरामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर मौत हो गई। चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सात जनवरी को था हैदराबाद का टिकट
घर पर जैसे ही दोनों भाइयों का शव पहुंचा वैसे ही कोहराम मच गया। मां, भाई व बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्राम प्रधान भीखमपुर शफीक ने बताया कि दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी। दोनों हैदराबाद में निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों युवक बहुत होनहार थे। सात जनवरी को हैदराबाद जाने का टिकट था। दोनों हैदराबाद जाने से पहले बौद्ध तीर्थ स्थल श्रावस्ती का भ्रमण करने गए थे। गांव के लोग घर पहुंचकर मां-बाप व भाई-बहनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन माहौल में एक ही गांव सं उठे दो जनाजे

भीखमपुर गांव में रविवार को जब दो जनाजे एक साथ उठे तो माहौल गमगीन हो गया। कब्रिस्तान में दोनों भाइयों के जनाजे दफन के लिए पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो गईं।



शादाब के पिता रियाज अहमद ने बताया कि पत्नी अनारजहां का रो-रोकर हाल बेहाल है। चार बेटे हैं। शादाब तीसरे नंबर पर थे। सबसे बड़े बेटे मोहम्मद अफरोज, दूसरे नंबर पर सरफराज व चौथे नंबर पर मोहम्मद नौशाद हैं। दो बेटों की शादी हो गई है, बेटियां नहीं हैं।


एहतेशाम के पिता रिजवान उल्ला ने बताया कि चार बेटे हैं। एहतेशाम तीसरे नंबर पर थे। बड़े बेटे इश्तियाक व दूसरे नंबर के बेटे जीशान की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा मोहम्मद हरशाम साथ में रहता है। रोजी-रोटी के सिलसिले में एहतेशाम व शादाब हैदराबाद में रहते थे। बेटे की मौत से मां कमरुननिशा का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed