फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two bikes collide; youth dies

Balrampur News: दो बाइकें टकराईं, युवक की मौत

Mon, 22 Jun 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide; youth dies
हर्रैया सतघरवा। चौधरीडीह-सिरसिया मार्ग पर स्थित बिनोहनी चौराहे के पास रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। आम बेचकर लौट रहे युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



चौधरीडीह निवासी परमुख (29) रविवार शाम आम बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिनोहनी चौराहे से सामान लेकर लौट रहे राज किशोर की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी सिरसिया (जनपद श्रावस्ती) ले जाने लगे। रास्ते में ही परमुख की मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सोमवार को मृतक के पिता सिद्दीक ने हर्रैया सतघरवा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिनोहनी के ग्राम प्रधान बच्चूलाल यादव ने बताया कि हादसे में घायल राजकिशोर (40) गांव के ही विवेक श्रीवास्तव के यहां नल ठीक करने गए थे। इसी दौरान वह नल का सामान लेने बिनोहनी चौराहे पर गए थे। सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हें बस्ती स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed