{"_id":"5f1f04918ebc3e9f6f33cce0","slug":"two-bike-riders-died-in-road-accident-balrampur-news-lko5327212157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों की मार्ग दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार रात बरदौलिया बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक सहित हिरासत में ले लिया है। मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना उपेन्द्र यादव ने बताया कि गंजड़हवा निवासी बाइक सवार युवक रीन गिरि (35) तथा रामेश्वर (24) रविवार रात अपने गांव वापस जा रहे थे। बरदौलिया बाजार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंद दिया।
मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक शकील निवासी बरदौलिया बाजार को वाहन समेत हिरासत में ले लिया। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवकों की मौत से उनके बीबी-बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में दो युवकों की असामयिक मौत से सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।