{"_id":"64495f9c7676ae717f082116","slug":"tulsipur-first-and-sadullahnagar-second-in-rating-balrampur-news-c-13-1-202217-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रेटिंग में तुलसीपुर प्रथम और सादुल्लाहनगर को द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रेटिंग में तुलसीपुर प्रथम और सादुल्लाहनगर को द्वितीय स्थान
Wed, 26 Apr 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में व्यापारी को सम्मानित करते प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह।
बलरामपुर। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण की क्या स्थिति है, ट्विट पर आने वाली शिकायतों में रिस्पांस टाइम क्या है, दर्ज एफआईआर की फीडबैक में वादी पुलिस से कितना संतुष्ट है... इन बिंदुओं पर एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने आम जनता से राय जानी। बुधवार को मार्च माह की जारी रेटिंग में 84.51 प्रतिशत अंक के साथ तुलसीपुर के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को पहला व 83.69 प्रतिशत अंक के साथ सादुल्लाहनगर के बृजानंद सिंह को जिले में दूसरा स्थान मिला है। बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को सम्मानित किया जाएगा।एसपी ने बताया कि इस अवधि में आईजीआरएस के 142, ट्विटर के 21101, डायरेक्ट पोल के 9224, एफआईआर फीडबैक में 127, पासपोर्ट सत्यापन में 598 मामलों से जुड़े 31192 लोगों से फीडबैक लिया गया। इसमें श्रीदत्तगंज के विपुल कुमार पांडेय को तीसरा, उतरौला कोतवाल संजय कुमार दूबे को चौथा व जरवा के दुर्विजय को पांचवां स्थान मिला है। वहीं, महिला थाने को एक बार फिर 16वीं रैंक मिली हैं। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को जनता की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है। इसकी लगातार समीक्षा भी की जा रही है।
सीसीटीवी लगवाने वाले व्यापारियों को किया सम्मानित
आपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस व्यापारियों के साथ समन्वय बनाकर सीसीटीवी कैमरा लगवा रही है। सादुल्लाहनगर थाना प्रभारी बृजानंद सिंह ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने वाले व्यापारी मनोज मौर्य व राजेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया। गौरा चौराहा में राम जियावन वर्मा, सब्बू रजा व राकेश कुमार को भी त्रिनेत्र मित्र से सम्मानित किया गया।