फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Trucks collide head to head, road jammed for six hours

Balrampur News: आमने-सामने भिड़े ट्रक, छह घंटे मार्ग जाम

Wed, 04 Dec 2024 11:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:03 AM IST
विज्ञापन
Trucks collide head to head, road jammed for six hours
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। बेलहा-गौरा राजमार्ग पर मंगलवार तड़के ईंट-भट्ठे के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, इसमें दोनों वाहनों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। हादसे के कारण मार्ग पर करीब छह घंटे जाम लगा रहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक अशोक कुमार शुक्ला और अनूप तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे बेलहा गौरा राजमार्ग पर भट्ठे के पास बलरामपुर से गौरा के तरफ जा रहे ट्रक और सिद्धार्थनगर से बलरामपुर की ओर जा रहे धान लदे ट्रक में आमने-सामने से टक्कर हो गई, इससे राजमार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। दोनों वाहनों के चालक व परिचालक को हल्की चोटें आईं। स्थानीय चिकित्सकों के यहां उनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन

दोनों वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर किसी तरह से सुबह करीब 10 बजे जाम खुलवाया। जाम के कारण लंबी दूरी के राहगीर तुलसीपुर और उतरौला से घूमकर बलरामपुर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed