फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   trouble due to bridge being dilapidated

पुल जर्जर होने से परेशानी

Sat, 15 Oct 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
trouble due to bridge being dilapidated
बलरामपुर। ग्राम पंचायत चौहत्तकला के मजरा सुगवा कोडर जाने वाले मार्ग का पुल बाढ़ के तेज बहाव से जर्जर हो गया है। पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। लोग पैदल व बाइक से पुल पार करते हैं। बड़े वाहनों को 14 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। पुल जर्जर होने से क्षेत्र की करीब 15 हजार आबादी प्रभावित है। क्षेत्रवासियों ने डीएम को पत्र भेजकर पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी अकील अहमद, मो. रियाज, ओमप्रकाश, भगवानदीन, सीताराम, मनोज कुमार, धर्मराज आदि का कहना है कि बीते दिनों आई बाढ़ ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ के तेज बहाव में सुगवा कोडर से तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाला पुल भी जर्जर हो गया। करीब 25 वर्ष पहले सांसद निधि से पुल का निर्माण कराया गया था। तब से देखरेख के अभाव में पुल जर्जर होता जा रहा है। पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। छोटे वाहन जान जोखिम में डालकर आते-जाते हैं। बड़े वाहनों को 14 किलोमीटर अतिरिक्त आवागमन करना पड़ता है। इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर पुल की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed