{"_id":"6661f6a3daec02ada4019add","slug":"tree-plantation-was-celebrated-pledge-taken-to-protect-environment-balrampur-news-c-99-1-brp1003-110407-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पौधारोपण की रही धूम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पौधारोपण की रही धूम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Thu, 06 Jun 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण की धूम रही। सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वन कर्मियों ने पौधों की सुरक्षा के लिए लोगों को प्रेरित भी किया गया।
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में डीपीआरसी के प्रबंधक व राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हरिकीरत सिंह ने विद्यार्थियों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। पूनम पांडेय व करिश्मा पांडेय ने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। कार्यक्रम में लोकेश कुमार, कौशल किशोर श्रीवास्तव, विनीता कुलदीप, देवेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। विकास भवन स्थित इंडियन बैंक आरसेटी में हमारी भूमि हमारी भविष्य की थीम पर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। संस्थान के निदेशक पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण सुरक्षा का जिम्मा लेना होगा। एलडीएम अमित कुमार राजू आदि मौजूद रहे।
जरवा क्षेत्र के सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग में डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने वन कर्मियों के साथ मिलकर पौध रोपित किए। तुलसीपुर रेंज में जीवडीह चौराहे पर वन कर्मियों ने पौधरोपित किया। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने ग्रामीणों के साथ सड़क किनारे पौधे लगाकर लोगों को प्रेरित किया। एसडीओ मनोज कुमार ने ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। क्षेत्रीय वनाधिकारी राकेश पाठक, वन दारोगा सूरज पांडेय, श्यामेश चौधरी, वनरक्षक राजकुमार तिवारी व अहमद हुसैन आदि मौजूद रहे। बसंतलाल स्मारक इंटर काॅलेज में शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। बलरामपुर चीनी मिल परिसर में मुख्य प्रधान प्रबंधक केके वाजपेयी, प्रधान प्रबंधक यांत्रिकी योगेेंद्र सिंह बिष्ट, जहीर अब्बास, मुकेश शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह, एसपी सिंह आदि ने पौध रोपण किया।
विज्ञापन
34.10 लाख पौधों रोपित करने का है लक्ष्य
मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि जिले को हरा-भरा बनाने के लिए इस साल 34 लाख नौ हजार 900 पौधों का रोपण कराने का लक्ष्य विभागों को दिया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गई है। बुधवार व बृहस्पतिवार को पांच हजार से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं।