फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Treatment is limited to distributing fever medicine here

Balrampur News: यहां बुखार की दवा बांटने तक सीमित है उपचार

Sun, 28 May 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Treatment is limited to distributing fever medicine here
बलरामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में खाली पड़ी फार्मासिस्ट की कुर्सी।
बलरामपुर। छुट्टी के दिन लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मेले में खून व बुखार की जांच नहीं होती है। चिकित्सक दर्द, बुखार, उल्टी-दस्त व खांसी वाले मरीजों को एक ही तरह की दवा बांट रहे हैं। ऐसे में बेहतर उपचार की आस लेकर आने वाले मरीजों की परेशानी कम नहीं हो रही है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में दिखा।
विज्ञापन

नहीं हुई जांच, बांट रहे गोलियां
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अचलापुर में डॉ. समीर वर्मा ओपीडी करते दिखे। लक्ष्मी व सरोजा ने बताया खांसी व बुखार का इलाज कराने आए हैं। डॉक्टर ने बिना खून जांच कराए ही दवा दे दी है। दीपा व आंचल ने बताया कि यहां बुखार, सिर दर्द व उल्टी-दस्त के मरीजों को एक ही तरह की गोलियां बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट गायब, वार्ड ब्वाॅय बांट रहा दवा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में डॉ. बालमुकुंद मौर्या मरीज देखते मिले। फार्मासिस्ट शिवपूजन अपने स्थान पर नहीं मिले, कुर्सी खाली थी। उनकी जगह पर वार्ड ब्वाॅय शकील मरीजों को दवा दे रहा था। डॉ. बालमुकुंद ने बताया कि फार्मासिस्ट के पास दो अस्पताल का प्रभार है, वह यहां कम ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


700 रुपये में कराया अल्ट्रासाउंड
पीएचसी कौवापुर पर आरोग्य मेले में भीड़ दिखी। डॉ. जयसिंह गौतम व होम्योपैथिक चिकित्सक ओजस शुक्ला मरीज देख रहे थे। इलाज कराने आई एक गर्भवती ने बताया कि यहां जांच की कोई सुविधा नहीं है। 700 रुपये खर्च कर बाहर अल्ट्रासाउंड कराया है। अफसाना, छोटे लाल, राजू व सिद्धार्थ ने बताया कि अधिकांश मरीजों को एक ही दवा बांट रहे हैं। मेले में इलाज के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है।


आरोग्य मेला मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। मेले में लापरवाही करने वाले चिकित्सक व कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed