फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Treasury personnel mobilized in support of demands

मांगों के समर्थन में लामबंद हुए कोषागार कर्मी

Sat, 07 Sep 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Treasury personnel mobilized in support of demands
बलरामपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में शनिवार को लामबंद कर्मियों की तरफ से मांगों के समर्थन में आक्रोश जताया गया। कोषागार कर्मचारी संघ की तरफ से डीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। कोषागार अफसरों व कर्मियों ने क्रमबद्घ तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी आरबी सिंह तथा कोषागार कर्मचारी संघ के संरक्षक राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष सुनील कुमार, मंत्री/सचिव मनीष कुमार जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिराम, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मौर्या, संगठन मंत्री तफसीर अहमद व संप्रेक्षक गोविन्द बहादुर सिंह आदि ने कहा कि वर्ष 1988-89 के निर्णय को निरस्त किए जाने के खिलाफ काफी दिनों से लड़ाई लड़ी जा रही है।
विज्ञापन

तीन दिसंबर 2004 को कोषागार लेखा संवर्ग को सचिवालय लेखा संवर्ग के समान किया गया था जिसे 13 सितंबर 2005 को निरस्त किया गया। प्रांतीय नेतृत्व ने 10 सितंबर 2019 को बैठक बुलाई है। प्रांतीय नेतृत्व की बैठक में छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किए जाने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर तीन सितंबर 2019 को बैठक कर जिला स्तर के आंदोलन को धार देने के लिए रणनीति तैयार की गई। 11 से 14 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर दो घंटे कार्य बहिष्कार और शाम को गेट मीटिंग कर विरोध जताया जाएगा।

अंतिम दिन डीएम को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। 16 सितंबर को प्रांतीय नेतृत्व की तरफ से लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। 17 से 19 सिंतबर तक कोषागार के कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 20 सितंबर को अग्रिम आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed