{"_id":"61880eb79d53110df85ed875","slug":"train-balrampur-news-lko6033920149","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी ट्रेन बंद होने की सूचना से व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी ट्रेन बंद होने की सूचना से व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (बलरामपुर)। दिसंबर से गोरखपुर-लखनऊ के लिए चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन बंद होने की सूचना से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक व महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को ई-मेल भेजकर इस फैसले पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की है।
व्यापार मंडल तुलसीपुर के महामंत्री रूपचंद्र गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर-लखनऊ के लिए चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन से व्यापारियों व लखनऊ में पढ़ने वाले छात्रों को काफी सहूलियत मिलती है।
इंटरसिटी ट्रेन बंद होने से व्यापारियों, गंभीर मरीजों, छात्रों व आम जनता को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। प्राइवेट वाहन तथा बस से यात्रियों का समय व पैसा बर्बाद होगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी आर्य, कोषाध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि, युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सरदार बब्लू सिंह, मुजीब अल्वी व महेश गोयल आदि ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक व महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को ई-मेल भेजकर इंटरसिटी ट्रेन बंद किए जाने के फैसले पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की है।