Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Intensive inspection drive conducted in banks and post offices

Balrampur News: बैंकों और डाकघरों में चला सघन चेकिंग अभियान

Fri, 20 Nov 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 20 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Intensive inspection drive conducted in banks and post offices
फोटो-16- नगर ​स्थित बैंक में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेती पुलिस। स्रोत विभाग
बलरामपुर। बैंकों, डाकघरों और जनसेवा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए शुक्रवार को जिलेभर में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वित्तीय संस्थानों के अंदर और आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। साथ ही बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और मिशन शक्ति टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बैंकों और डाकघरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, फायर अलार्म सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की। बैंक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों में मौजूद लोगों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके भी बताए गए। पुलिस ने सुरक्षित बैंकिंग के उपायों की जानकारी देते हुए लोगों से किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed