{"_id":"6b0091e867da7bd5380c8e91","slug":"students-will-become-proficient-in-recognizing-a-20-rupee-note-and-counting-up-to-20-balrampur-news-c-99-1-slko1029-158075-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 20 रुपये का नोट पहचानने और 20 तक गिनती करने में निपुण होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 20 रुपये का नोट पहचानने और 20 तक गिनती करने में निपुण होंगे विद्यार्थी
Sat, 21 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 7- बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी। स्रोत विभाग
बलरामपुर। अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आकलन सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में उनकी समझ को भी परखा जाएगा। कक्षा एक का बच्चा 20 रुपये का नोट पहचानने और 20 तक गिनती करने में सक्षम है या नहीं, वहीं कक्षा दो का विद्यार्थी 100 रुपये के नोट से लेनदेन और 99 तक गिनती कर सकता है या नहीं, इसका भी मूल्यांकन किया जाएगा।
जिले के परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में 21 दिसंबर से निपुण विद्यालय आकलन शुरू होगा। दो चरणों में होने वाली इस प्रक्रिया में डीएलएड प्रशिक्षु बच्चों की भाषा और गणित संबंधी बुनियादी दक्षताओं को परखेंगे। जिले में कुल 1815 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1,86,936 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
शैक्षिक सत्र 2026-27 में निपुण अभियान के तहत बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। शासन के निर्देश पर आकलन का पहला चरण 21 से 30 दिसंबर तक और दूसरा चरण 20 से 30 जनवरी 2027 तक चलेगा।
विज्ञापन
निपुण आकलन के लिए प्रत्येक विद्यालय में कक्षा एक के 12 और कक्षा दो के 12 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। बच्चों का चयन निपुण प्लस एप के माध्यम से रैंडम तरीके से होगा। यदि किसी कक्षा में 12 से कम विद्यार्थी हैं तो सभी का मूल्यांकन किया जाएगा। दो डीएलएड प्रशिक्षु संयुक्त रूप से प्रतिदिन दो विद्यालयों का भ्रमण कर आकलन करेंगे। इसके लिए उन्हें पहले प्रशिक्षण और अभ्यास भी कराया जाएगा।
गिनती और नोट की पहचान से लेकर पढ़ने-लिखने की क्षमता की होगी परख
एडी बेसिक शिक्षा राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा एक के बच्चों से 20 तक की गिनती और संख्या पहचान, वस्तुओं के माध्यम से जोड़-घटाव तथा 20 रुपये तक के नोट और सिक्कों की पहचान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा कविता सुनाने, सरल वाक्य पढ़ने और सुनकर लिखने की क्षमता भी परखी जाएगी।
वहीं, कक्षा दो के विद्यार्थियों को 99 तक की गिनती, जोड़-घटाव, गुणा-भाग और 100 रुपये तक की भारतीय मुद्रा से जुड़े सामान्य लेनदेन की समझ प्रदर्शित करनी होगी। भाषा के तहत कविता सुनाने, अनुच्छेद पढ़ने, सवालों के जवाब देने और सुनकर वाक्य लिखने की दक्षता जांची जाएगी।
मूल्यांकन में भाषा और गणित, दोनों विषयों में निर्धारित प्रश्नों के कम से कम 75 प्रतिशत सही उत्तर देने वाले विद्यार्थी को निपुण घोषित किया जाएगा। किसी विद्यालय में कक्षा एक और कक्षा दो के अलग-अलग कम से कम 80 प्रतिशत विद्यार्थी निपुण मिलते हैं तो उसे निपुण विद्यालय का दर्जा मिलेगा। इसी तरह किसी विकासखंड के 80 प्रतिशत विद्यालय निपुण लक्ष्य हासिल कर लेते हैं तो पूरे विकासखंड को निपुण घोषित किया जाएगा।
फरवरी में कक्षा पांच तक के बच्चों का भी होगा आकलन
एडी बेसिक शिक्षा राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि इस बार निपुण अभियान के तहत कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का नमूना मूल्यांकन भी कराया जाएगा। फरवरी 2027 के पहले सप्ताह में प्रत्येक विकासखंड के एक चयनित मॉडल विद्यालय में एआरपी बच्चों की शैक्षिक दक्षता परखेंगे।
इसमें बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक, दोनों तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। बच्चों को अपने उत्तर ए-फोर शीट पर लिखने होंगे। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर उनका विवरण निपुण प्लस एप पर अपलोड किया जाएगा। इससे कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों की भाषा और गणित विषयों में दक्षता का भी आकलन किया जा सकेगा।