{"_id":"67e43627727dc113e7002eb7","slug":"traffic-comes-to-a-standstill-due-to-water-filling-at-datrangwa-dip-balrampur-news-c-99-1-brp1008-123094-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दतरंगवा डिप पर पानी भरने से ठप हो जाता है आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दतरंगवा डिप पर पानी भरने से ठप हो जाता है आवागमन
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर-गौरा मार्ग स्थित दतरंगवा डिप पर बह रहा बाढ़ का पानी। (फाइल फोटो)।
बलरामपुर/गौरा चौराहा। तलुसीपुर-गौरा राजमार्ग स्थित दतरंगवा डिप पर बाढ़ का पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता है। इस दौरान 30 से अधिक गांवों की 30 हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के दौरान दतरंगवा डिप के आसपास बसे गांव टापू बन जाते हैं। यदि बरसात से पहले डिप पर पुल का निर्माण हो जाए तो लोगों को मुश्किलें नहीं हाेंगी।
सोहेलवा जंगल से निकले खरझार व धोबहा पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से सदर तहसील के गौरा चौराहा क्षेत्र में हर वर्ष भारी तबाही मचाती हैं। बरसात में बाढ़ का पानी गौरा-तलुसीपुर राजमार्ग पर स्थित दतरंगवा डिप पर भर जाता है। इस दौरान लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है। दुष्यंत चौधरी, ननकऊ सिंह, रईस कादरी, राजेश वर्मा, मोहम्मद इरफान, उबैदुर्रहमान शाह, अनीस अहमद, अमरेंद्र पासवान, रामू यादव, अतिकुर्रहमान व एमडी यादव आदि ने बताया कि बरसात में दतरंगवा डिप पर बाढ़ का भरने से क्षेत्र के लोगों का जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों से संपर्क पूरी तरह से कट जाता है। खजुरिया, थरूआ, थरूनिया, भुसैलवा, टेंगनहवा, पलईडीह, गौरा त्रिकौलिया, चौखड़ा, सिंघवापुर, पोखरवा, परसा, हरहटा, जंबूदीप, गोविंदपुर, बाड़ी बिजुलिया, वीरपुर सहित 30 से अधिक गांव बाढ़ में टापू बन जाते हैं। यदि बरसात से पहले दतरंगवा डिप पर पुल निर्माण नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोगों को बाढ़ की दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी। (संवाद)
पुलिस निर्माण की कई बार हुई मांग
क्षेत्रवासी अनूप पांडेय, मुकेश पांडेय, विजय मौर्य, मंजूर अहमद, अश्वनी मिश्रा, अशोक यादव, सूर्य नरायन मिश्रा, शिवकुमार तिवारी व राहुल शुक्ल ने बताया कि दतरंगवा डिप पर पुल का निर्माण कराने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि बरसात से पहले दतरंगवा डिप पर पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो प्रभावित गांवों के लोगों को जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालय जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पुल निर्माण का तैयार कराया जा रहा प्रस्ताव
गौरा-तुलसीपुर राजमार्ग पर स्थित दतरंगवा डिप पर पुल का निर्माण कराने के लिए बाढ़ खंड के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बरसात से पहले बजट मिलने पर पुल का निर्माण कराया जाएगा।
-संजीव कुमार यादव, सदर एसडीएम