{"_id":"63fb987bc11057533d04d864","slug":"tractor-overturned-in-pit-driver-died-balrampur-news-c-13-1-104670-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
Sun, 26 Feb 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवपुरा के मजरे नोहरडीह में रविवार सुबह गन्ना लेकर क्रय केंद्र जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली चक मार्ग से अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक जगदंबा प्रसाद वर्मा (42) की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चालक जगदंबा प्रसाद सुबह करीब आठ बजे टैक्ट्रर ट्राॅली पर गन्ना लादकर क्रय केंद्र जा रहे थे। गांव के उत्तर तरफ चकमार्ग पर जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चकमार्ग के किनारे गड्ढे में पलट गया। आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे किसान दौड़े। ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को लोगों ने बाहर निकाला। मगर तब तक चालक की मौत हो गई। इससे जगदंबा के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी जगरानी रोते-रोते बेहोश हो गई। जगदंबा के दो पुत्र कमलेश व अमरेश और पिता कालीदीन प्रसाद का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्राम प्रधान भरतलाल कसौधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक जय हरि मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।