फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Today the birthday of former Prime Minister will be celebrated with great pomp

आज धूमधाम से मनाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Thu, 24 Dec 2020 08:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Today the birthday of former Prime Minister will be celebrated with great pomp
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। कृषि मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन कर किसानों को आधुनिक खेती करने के बारे में जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। डीएम कृष्णा करुणेश ने पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को शानदार ढंग से कराने के लिए अफसरों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
विज्ञापन

डीएम ने गुरुवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के लिए जिले के सभी 9 ब्लॉकों पर प्रात: 10.30 बजे से कृषि मेला गोष्ठी व प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों को शानदार ढंग से कराने के लिए पर्यवेक्षणीय व नोडल अधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है। कार्यक्रम के संयोजक अधिकारी भी नामित कर दिए गए हैं। सदर ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार के पर्यवेक्षण में बीडीओ व एडीओ एजी मिलकर कार्यक्रम कराएंगे।
हरैया सतघरवा में भूमि संरक्षण अधिकारी सुवाश चंद्रा के पर्यवेक्षण में, तुलसीपुर ब्लॉक में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सूबेदार यादव, गैसड़ी ब्लॉक में जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा, पचपेड़वा ब्लॉक में जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में सहायक आयुक्त निबंधक सहकारी समितियां के पर्यवेक्षण में, उतरौला में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी उतरौला के, गेड़ास बुजुर्ग में जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन के पर्यवेक्षण और रेहरा बाजार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पर्यवेक्षण में बीडीओ व एडीओ एजी आदि मिलकर शानदार ढंग से पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम कराएंगे।
कार्यक्रम के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा। कृषि विभाग की तरफ से हर ब्लॉक पर 500-500 किसानों को प्रतिभाग कराया जाएगा जिसमें उद्यान व पशुपालन से 50-50 किसान भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद किसानों को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाने के लिए अधिकारियों को संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed