फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Thursday was the hottest day of the season, the heat made everyone miserable

Balrampur News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बृहस्पतिवार, तपिश ने किया बेहाल

Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the hottest day of the season, the heat made everyone miserable
बलरामपुर। इन दिनों जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के साथ ही रात में भी गर्मी सताती रहेगी। इस सीजन का सबसे गर्म दिन बृहस्पतिवार काे रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही लोग बेतहाशा गर्मी से परेशान रहे। 30 मई के बाद 13 जून को फिर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


सड़क व बाजारों में पसरा सन्नाटा
दिन में तीखी धूप के चलते लोग गर्मी से राहत पाने का उपाय ढूंढते रहे। शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जिला आपदा सलाहकार अरुण कुमार की माने तो फिलहाल अभी लू और गर्मी से राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं। आने वाले तीन-चार दिनों तक ऐसे ही गर्मी सताती रहेगी। बच्चों और बुजुर्गों से अधिक तापमान होने के चलते बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में पहुंचे 1018 लोग
भीषण गर्मी के चलते डायरिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इमरजेंसी में डायरिया के 15 मरीज पहुंचे, जबकि 1018 लोगों ने ओपीडी में पंजीयन कराया। वहीं बाल रोग विभाग में डायरिया संक्रमित 29 बच्चे पहुंचे। बाल रोग चिकित्सक डॉ़ राजेश सिंह कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों की सेहत खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed