{"_id":"66d60f3a88cec0bfe20de634","slug":"three-women-arrested-in-case-of-attack-on-police-team-balrampur-news-c-99-1-brp1002-113888-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पुलिस टीम पर हमले के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पुलिस टीम पर हमले के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार
Tue, 03 Sep 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन पहले मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद पर पहुंची थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। श्रीदत्तगंज में पांच दिन पहले पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश में टीम लगाई गई है।
डायल 112 की टीम 28 अगस्त को श्रीदत्तगंज थाने के अमारे भरिया गांव पहुंची। सूचना मिली थी कि दो लोगों को गांव वालों ने रोक कर बंधक बना लिया है। इस पर जब टीम वहां पर पहुंची तो पता चला कि कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे। गांव के लोगों ने मना किया। वहां पर कई महिलाएं मौजूद थी। आरोप है कि जब पुलिस टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। डायल 112 की टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वर्दी भी फाड़ दी। इस मामले में राकेश कुमार मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराया था।
श्रीदत्तगंज थाना प्रभारी अनिल दीक्षित ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में श्रीमती, मीरा व मोइदा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज है। उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।