{"_id":"5f7360678ebc3e1a231efba8","slug":"three-people-walking-the-morning-were-hit-by-a-truck-two-died-balrampur-news-lko5426433184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में मार्निंग वाक कर रहे तीन को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में मार्निंग वाक कर रहे तीन को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत
Tue, 29 Sep 2020 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर में मार्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक की मौके पर तथा दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि तीसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा करने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक आरएस यादव ने बताया कि मंगलवार भोर चार से पांच बजे के बीच किठूरा निवासी मोतीलाल यादव (50), धुसाह निवासी माता प्रसाद शुक्ल (70) तथा साखीरेत सेखुईया निवासी रामनरेश यादव (55) नेशनल हाईवे बहराइच रोड पर मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी बहराइच रोड की तरफ से बलरामपुर आ रहे भूसी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों लोगों को रौंद दिया।
हादसे में मोतीलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। माता प्रसाद शुक्ल तथा रामनरेश घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान माता प्रसाद ने भी दम तोड़ दिया। जबकि रामनरेश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। हाईवे पर हुए इस हादसे से मार्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है। हादसे से दोनों मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाने के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर ट्रक व उसके चालक की तलाश की जा रही है। अहम सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही वाहन व उसके चालक को दबोच लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।