Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sahastrabahu Arjun Jayanti celebrated amidst cultural programs

Balrampur News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव

Tue, 17 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 17 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sahastrabahu Arjun Jayanti celebrated amidst cultural programs
फोटो-3-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अति​थि व अन्य।-स्रोत:
बलरामपुर। जायसवाल समाज की ओर से कुलदेवता भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव महारानी लाल कुंवरि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक और शैक्षिक विकास में योगदान देने की अपील की। राष्ट्रीय संयोजक अटल गुप्ता और कपिल जायसवाल ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सदर विधायक पल्टूराम ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देने का माध्यम हैं। ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि एडवोकेट इंद्रभूषण जायसवाल ने संगठन की स्थापना और उसके वर्तमान स्वरूप की जानकारी दी। समारोह की अध्यक्षता रामतीरथ जायसवाल (दास बाबू) ने की।
विज्ञापन


समारोह में बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती समेत विभिन्न जिलों से आए समाज के लोगों ने सहभागिता की। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं। इन प्रस्तुतियों का संयोजन आशुतोष जायसवाल और अंशु जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनीष कुमार जायसवाल और राजन जायसवाल ने किया, जबकि आयोजन का संयोजन सभासद आनंद किशोर जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन को सफल बनाने में जिला कोषाध्यक्ष प्रमेश जायसवाल, जिला महामंत्री रामकुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, सुनील जायसवाल और बीडी जायसवाल ने योगदान दिया। अंत में जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद जायसवाल ने सभी अतिथियों और सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed