Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Disarray hampers the journey of faith; pilgrims left distressed by pushing and shoving

Balrampur News: आस्था के सफर में अव्यवस्थाओं का अड़ंगा, धक्का-मुक्की से बेहाल हुए श्रद्धालु

Tue, 17 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 17 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Disarray hampers the journey of faith; pilgrims left distressed by pushing and shoving
फोटो-5,6-बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार करती महिलाएं ।-संवाद
बलरामपुर। अयोध्या में आयोजित 14 कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। सुबह से ही रोडवेज बस स्टेशन पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। हर कोई जल्द से जल्द बस में सवार होकर रामनगरी पहुंचना चाहता था, लेकिन पर्याप्त बसों और बेहतर व्यवस्थाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन


अयोध्या परिक्रमा को लेकर बलरामपुर डिपो से पहले ही 10 स्पेशल बसें चलाने की योजना बनाई गई थी। सामान्य दिनों में चार बसें अयोध्या जाती हैं। मंगलवार को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से अव्यवस्था देखने को मिली। एक के बाद एक बसें अयोध्या भेजी गईं, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई। दोपहर एक बजे तक अयोध्या के लिए 18 बसें भेजी जा चुकी थीं। इसके बाद भी सैकड़ों श्रद्धालु बस स्टेशन पर मौजूद थे। बस में सवार होने के लिए श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई श्रद्धालु आपातकालीन दरवाजे और खिड़कियों से बस में चढ़ते नजर आए।
विज्ञापन


गौरा चौराहा की कंचन, ममता, पतझी के राम किशोर, बाबादीन और मंगरे प्रसाद ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं। कई बसें जा चुकी हैं, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें सीट नहीं मिल सकी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि भोर से ही श्रद्धालु अयोध्या जाने के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर एक बजे तक 18 बसें भेजी जा चुकी थीं। जिले से करीब पांच हजार श्रद्धालु अयोध्या गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आस्था के आगे झुकी थकान, बुजुर्गों में दिखा उत्साह

14 कोसी अयोध्या परिक्रमा में शामिल होने के लिए बुजुर्ग श्रद्धालुओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। भोर से ही 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष सिर पर गठरी लादकर बस पकड़ने के लिए रोडवेज स्टेशन पहुंचे।

पतझी के पतिराम ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से अयोध्या परिक्रमा में शामिल होने जा रहे हैं। जब से राम मंदिर का निर्माण हुआ है, तब से अयोध्या जाने का उत्साह और बढ़ गया है। देवरिया के रामदीन यादव और सहजराम भी रोडवेज स्टेशन पर बस में सवार होने के लिए भटकते नजर आए। उन्होंने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से लगातार अयोध्या परिक्रमा में शामिल होने जा रहे हैं।


रूट बदलने से 21 रुपये बढ़ा किराया

बलरामपुर से गोंडा जाने वाली बसों का रूट बदल दिया गया है। गोंडा मार्ग स्थित महराजगंज में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के कारण बसों का आवागमन रोक दिया गया है। ऐसे में बलरामपुर से अयोध्या के लिए बसों का संचालन उतरौला के रास्ते किया जा रहा है। रूट बदलने से बसों के किराये में 21 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। पहले बलरामपुर से गोंडा होते हुए अयोध्या तक का किराया 131 रुपये था, जबकि अब उतरौला के रास्ते बलरामपुर से अयोध्या तक का किराया 152 रुपये हो गया है।

फोटो-5,6-बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार करती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-5,6-बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार करती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-5,6-बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार करती महिलाएं ।-संवाद

फोटो-5,6-बलरामपुर के रोडवेज बस स्टेशन पर बस का इंतजार करती महिलाएं ।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed