Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Draft electoral rolls for all four assembly constituencies published; objections can be filed until December 16

Balrampur News: चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 16 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां

Tue, 17 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 17 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Draft electoral rolls for all four assembly constituencies published; objections can be filed until December 16
फोटो-1-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में प्रका​शित किया गया मतदाता सूची का प्रारूप।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मंगलवार को जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। प्रभारी डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची उपलब्ध कराई। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने और पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए सभी पात्र नागरिकों के नाम इसमें शामिल कराना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों और कमजोर वर्गों के पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए भरें निर्धारित फॉर्म

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज कराने या अपात्र नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता आदि में संशोधन कराने के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन बीएलओ, तहसील, निर्वाचन कार्यालय अथवा एप और मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व संदीप केला, एसडीएम सदर मनोज कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed