फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three more Nepali citizens died in a road accident, three referred

Balrampur News: सड़क हादसे में तीन और नेपाली नागरिक की मौत, तीन रेफर

Fri, 28 Mar 2025 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Three more Nepali citizens died in a road accident, three referred
बलरामपुर/जरवा। नेपाल देश से वाराणसी तीर्थ यात्रा पर जा रही स्कॉर्पियो बृहस्पतिवार को जरवा कोतवाली के नगई मोड़ के पास साइकिल सवार को बचाने में हादसे का शिकार हो गई थी। पहले दिन एक वृद्ध नेपाली की मौत हो गई थी। दूसरे दिन शुक्रवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान धनबलि (70) व चालक युवराज (42) की मौत हो गई। तीन को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नेपाल के दांग तुलसीपुर से एक स्कॉर्पियो 22 मार्च को वाराणसी जा रही थी। स्कॉर्पियो में चालक सहित 10 लोग बैठे थे। कोतवाली जरवा के नगई मोड़ के पास साइकिल सवार को बचाने में स्कॉर्पियो सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई थी। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी तुलसीपुर भर्ती कराया गया। सीएचसी तुलसीपुर के डॉक्टर ने दांग तुलसीपुर निवासी प्रवीण खत्री (66) को मृत घोषित कर दिया था। दूसरे दिन जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान धनबलि व युवराज की मौत हो गई।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर दांग तुलसीपुर निवासी जय बहादुर (84), लालमोती (65) और कैलाशी (35) मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। घायल नौमैत्री (50) का जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एएसपी योगेश कुमार ने बताया कि घटना में अन्य तीन लोगों को हल्की चोट लगी थी, जिनका उपचार करके घर भेज दिया गया था। घटना के कारणों की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed