फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three houses burnt, two cattle died

Balrampur News: तीन घर जले, दो मवेशियों की मौत

Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three houses burnt, two cattle died
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई है। अज्ञात कारणों से कृष्ण कुमार यादव के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने राम निवास यादव व फूलचंद्र वर्मा के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। फूलचंद्र वर्मा की एक गाय व बछिया झुलसकर मर गई। एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

उतरौला तहसील के ग्राम बनगवा में बुधवार दोपहर हाईटेंशन तार गिरने से एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गांव निवासी इसराइल ने बताया कि उनके खेत के बीच से होकर हाईटेंशन तार निकाली गई है। ढीले तारों के आपस में टकराने से शार्ट सर्किट हुआ, जिससे खेत में आग लग गई। हलका लेखपाल राहुल कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed