फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three died, two injured in road accidents

Balrampur News: सड़क हादसों में तीन की जान गई, दो घायल

Thu, 01 May 2025 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three died, two injured in road accidents
बलरामपुर। जिले में तीन सड़क हादसों में बृहस्पतिवार को तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के छितरपारा निवासी झगरू (40) की बेटी सरोजा का बुधवार को विवाह था। झगरू वैवाहिक रस्म में प्रयोग होने वाला लकड़ी का पीढ़ा लाना भूल गए थे। पीढ़ा लाने के लिए झगरू पिड़िया बाजार में फर्नीचर की दुकान चलाने वाले छीतरपारा निवासी शेषराम के साथ बृहस्पतिवार की रात दो बजे बाइक से निकले थे। गांव से निकलने के बाद उतरौला-बस्ती मार्ग पर चढ़ते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
अस्पताल पहुंचाने पर शेषराम को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। झगरू को बस्ती रेफर कर दिया गया। दोनों लोग हेलमेट नहीं पहने थे। थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताय कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, झगरू की बेटी की विदाई दोपहर के बाद हो सकी।
विज्ञापन


देवनगर के मजरा रमवापुर थाना हरैया निवासी नफीस (20) रात में बाइक से तुलसीपुर से घर आ रहे थे। तभी पूरनपुर के पास सामने से आ रही बोलेरो की टक्कर से उनकी मौत हो गई। बाेलेरो चालक मौके से भाग गया। नफीस हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज तराई के ग्राम बरगदही निवासी जगदंबिका पाठक ने बताया कि उनका बेटा रिंकू (23) व ओमप्रकाश वर्मा (45) बाइक से बरात गए थे। रात एक बजे लौटते समय खैरहनिया के पास बाइक पोल से टकरा गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रिंकू को बहराइच रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान रिंकू की मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed