{"_id":"64e9f6f276368480cd0a3414","slug":"three-colleges-associated-with-digital-devipatan-mandal-campaign-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2201-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डिजिटल देवीपाटन मंडल अभियान से जुड़े तीन कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डिजिटल देवीपाटन मंडल अभियान से जुड़े तीन कॉलेज
Sat, 26 Aug 2023 06:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 26 Aug 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12ई-साक्षरता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को डिजीटल तकनीकी से किया जाएगा साक्षर
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। डिजिटल देवीपाटन मंडल अभियान से जिले के तीन कॉलेजों को जोड़ा गया है। यह कॉलेज ई-साक्षरता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीकी से साक्षर करेंगे। बीते शुक्रवार को गोंडा में आयोजित समारोह में भारत सरकार के नीति आयोग के संयुक्त सचिव उपदेश कुमार शर्मा ने कॉलेज के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
विदित हो कि पीएन पारिणकर फाउंडेशन चेन्नई द्वारा संचालित जैनिस इनिशिएटिव के माध्यम से देवीपाटन मंडल के चारों जिलो गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के स्कूल तथा कॉलेजों में ई-साक्षरता (लिटरेसी टू ई-लिटरेसी) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए बलरामपुर जिले के एमएलके पीजी कॉलेज, बीएचकेएस बाल भारती इंटर कॉलेज एवं पायनियर पब्लिक कालेज को चुना गया है।
मंडल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार नीति आयोग के संयुक्त सचिव उपदेश कुमार शर्मा, फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एम बाल गोपाल, सचिव डाॅ. पंकज श्रीवास्तव ने एमएलके पीजी काॅलेज के सचिव कर्नल आरके मोहंता, बाल भारती इंटर कॉलेज के प्रबंधक डाॅ. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव व पायनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने बताया कि आकांक्षी जनपदों मे यह अभियान लिटिरेसी से ई-लिटेरेसी द्वारा जन-जन को जोड़कर आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ा जा रहा है। मंडल के जिलों के कुछ काॅलेजों का चयन कर डिजिटल देवीपाटन मंडल अभियान का शुभारंभ किया गया है, जिसमें काॅलेज को बेस बनाकर छात्रों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अवसर पर डाॅ. आलोक अग्रवाल, डाॅ. एके श्रीवास्तव, डाॅ. राजीव रंजन, डाॅ. एमपी तिवारी, पंकज सिंहा व वर्षा सिंह आदि मौजूद रहे।