फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three bike riders killed, two injured in road accidents

Balrampur News: सड़क हादसों में बाइक सवार तीन की मौत, दो घायल

Sat, 07 Sep 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 07 Sep 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders killed, two injured in road accidents
बलरामपुर के भुजेहरा के पास ​स्थित तालाब के किनारे बैठी महिला व बच्चे।-संवाद
- गोंडा-बहराइच मार्ग पर ट्रक की चपेट में आए घूमने निकले बाइक सवार
विज्ञापन

- तुलसीपुर में मेले से लौट रहे बाइक सवारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जान ले ली। देहात कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर धुसाह गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर एक ही मोहल्ले के बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तुलसीपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में मेले से लौट रहे एक युवक की मौत हो गई।
नगर कोतवाली के अचलापुर नीलकोठी निवासी शाकिर (22) पुत्र अब्दुल मन्नान और कुलदीप उर्फ लाला कश्यप (20) पुत्र चंदन कश्यप शुक्रवार देर शाम बाइक से घूमने गए थे। रात में घर लौटते समय बहराइच रोड पर धुसाह के पास ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोंडा-बहराइच मुख्य मार्ग पर हादसा होने के कारण जाम लग गया। घायलों को आनन-फानन जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट लगाए थे या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

वहीं, तुलसीपुर में बिलोहा के पास मेले से लौट रहे गुलरिहा गांव के मनोज कुमार (23) की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से आ रहे रामजी व ब्रह्मा से भिड़ गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि घायल मनोज कुमार की मौत हो गई, जबकि रामजी व ब्रह्मा की हालत नाजुक देख उन्हें ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया कि पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed